पतले बालों को घना करें - Home remedies for thin Hair

बाल अक्सर झड़ते रहते है और नए उगने लगते है मगर जब झड़ना तेज हो और नए बालो का उगना धीमा पढ़ जाए तो बाल पतले नज़र आते है| कुपोषण से भी यह परिस्थिति कड़ी होती है| जानिये कैसे यहाँ पर बताये 10 पतले बालो को घना और मोटा बनाने के तरीके से आप अपने केश का सौंदर्य बढ़ा सकते है|





https://www.desigharelunuskhe.com/hindi/home-remedies-for-thin-hair-in-hindi-patle-balo-ko-mota-banana


नारियल तेल

सदियों से केरला और दक्षिण भारत में केश के लिए नारियल तेल उत्तम माना गया है| नारियल तेल से पतले बालो को घना और मोटा बनाये इस तरीके से|
•आहार में अन्य तेल के बजाय नारियल तेल का उपयोग शुरू करे|
•सवेरे नाश्ते में ब्रेड-बिस्कुट के बजाय सूखा नारियल और गुड़ का सेवन करे|
•आधा कप नारियल तेल में 1 गोली विटामिन बी काम्प्लेक्स और 1 गोली विटामिन इ मिलाये|
•तेल हल्का गरम करे और फिर बालो के जड़ो में रगड़ रगड़ के 15 मिनट तक मालिश करे|
•रात भर रहने दे और दूसरे दिन शिकाकाई-अमला-रीठा  के पानी से धोये शैम्पू का उपयोग न करे|
•महीने में देखे जादुई फरक!

अंडा

अंडे में प्रोटीन है वसा है और विटामिन बी भी है जिस में से खास बायोटिन जो केश वर्धक है| अंडे का उपयोग इस प्रकार करे देसी पतले बालो को घाना बनाने के उपाय में:
•हर रोज सवेरे एक उबला हुआ अंडा खाये|
•एक कच्चे अंडे को कटोरी में अच्छी तरह फेट ले|
•इस में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाये और फेट ले|
•यह मिश्रण बालो में लगा के एक घंटे तक रहने दे|   
•बाल धोये और देखे कैसे मुलायम और चमकीले हो जाते है|
•पोषण मिलने से बाल 3 महीने में घने और मुलायम हो जायेंगे|

गुड़हल , प्याज,  कड़ी पत्ता

पतले बालो को घना और मोटा बनाने के लिए देसी उपाय में यह प्रयोग करे तो बहुत फायदा होगा:
•एक मुठी भर गुड़हल के फूल और पत्ते
•एक मुट्ठी भर ताजा कड़ी पत्ते
•एक प्याज
•एक गोली विटामिन इ और
•एक निम्बू का रस
सभी सामग्री को पानी दाल के अच्छी तरह पीस दे और फिर छान के इस में विटामिन ई ,काली मिर्च और निम्बू का रस मिला के बालो में लगाए| एक घंटे तक रहने दे| एक बात और की हर रोज सवेरे 20-30 पत्ते कड़ी पत्ता खा ले तो और लाभ होगा बालो के लिए|

शहद निम्बू और एलोवेरा

हर एक के घर में गुड़हल के फूल या कड़ी पत्ता तो होता नहीं है तो यह पतले बालो को घना करने का देसी इलाज कामयाब रहेगा:
•एक चमच शहद ले
•एक निम्बू का रस निकालें
•आधा कप एलोवेरा का रस लेके यह दो सामग्री इस में मिलाये| एक चम्मच नारियल तेल डाले और मिलाये|
•बालो में लगाए एक घंटे के बाद धो दे|
एलो वेरा का सेवन भी फायदेकारक है क्योंकि इस में विटामिन बी के साथ सब एमिनो एसिड भी है जो बालो के सेहत के लिए जरूरी है|

तेलों का मिश्रण

बालो के सेहत के लिए योग्य आहार ले जिस में लोहतत्व हो, विटामिन बी हो और प्रोटीन भी हो और साथ में नारियल तेल का भी सेवन करे| पतले बालो को घना बनाये तेल लगा के और यह तेल का मिश्रण और असरदार साबित होगा:
•आधा कप नारियल तेल, 1/4 th कप तिल तेल और सरसों तेल और 5 चम्मच एरंडी तेल
•एक चम्मच बादाम तेल और एक चम्मच कलोंजी तेल|
•अगर मिले तो अदरक का तेल और थोड़ी टी ट्री आयल की बूदें
•इन सभी तेलों का मिश्रण करे और इस में एक चुटकी काली मिर्च और लाल मिर्च डाले|
•यह तेल रात को गर्म कर के उंगलियों से 20 मिनट तक जड़ो में मालिश करे| लोह संचार तेज होगा और पोषण भी मिलता है बालो में|

सेब का सिरका, प्याज का रस

कई बार बाल अधिक झड़ते है जिस से पतले नज़र आते है| झड़ना रोक दे तो अपने आप बाल घने नज़र आएंगे और इस के लिए बेहतरीन घरेलु उपाय है सेब का सिरका और प्याज का रस|
•चम्मच सेब का सिरका एक कप में डाले
•एक प्याज को बारीक पीसे , कपडे में बाँधें और निचोड़ के रस निकालें और सेब के सिरके के साथ मिलाये|
•एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये और चुटकी काली मिर्च पाउडर|
•यह मिश्रण को बालो के जड़ो में अच्छी तरह मालिश करे तो बालो का झड़ना रुक जाता है और नए बाल भी निकल आते है|

दही का उपयोग पतले बालो के लिए

यह एक पारम्परिक बालो के देखभाल का उपाय है जो सचमुच असरदार भी है:
•दही को 2-3 दिनों के लिए बाहर रहने दे फ्रिज में नहीं| दहीं बिलकुल खट्टा हो जायेगा|
•अब यह दही को फेट ले और फिर बालो के जड़ो में अच्छी तरह से मालिश कर के एक घंटे तक रहने दे फिर धो दे|
•यह क्रिया हफ्ते में 3 बार करते रहे|
•और हर रोज एक बड़ी कटोरी दही खाना न भूले|

आलू

आलू तो हर घर में होता है. यह सरल पतले बालो को घना करने का उपाय कभी भी कर ले:
•कच्चे आलू को मिक्सर में पीस के पानी डाल के निचोड़ ले कपडे में|
•यह रस बालो में लगाए|
•चाहे तो इस में अन्य सामग्री जैसे की शहद, निम्बू का रस और एलो वेरा मिलाये|

शीर्षासन/सर्वांगासन

बालो को उगना है और पतले बालो को घना बनाना है तो यह क्रिया बहुत फायदेमंद रहती है:
•नारियल तेल को हल्का गर्म करे और चुटकी भर काली डाले|
•बालो के जड़ो में लगाके 10 मिनट मालिश करे|
•फिर शीर्षासन या सर्वांगासन करे 10 मिनट तक| इस के बाद शवासन करे| यह विधि से आप को परिणाम जल्दी दिखाई देंगे|

फलो और सब्जी का रस

पतले बालो को घना और मोटा करने के देसी उपाय में अब यह प्रयोग हफ्ते में एक बार करे:
•सब्जी जैसे की गाजर चुकंदर और लौकी का रस बालो में लगाए
•टमाटर का रस और हरा धनिये का रस का उपयोग करे|
•फलो में सेब का रस अनार का रस और अनानास का रस का उपयोग करे.|

ध्यान रखने वाली बाते:
 
•तेल लगाए रात को और हो सके ज़्यादा मालिश करे| जितना ज्यादा करेंगे उतना ज्यादा फायदा होगा|
•शैम्पू का उपयोग बंद कर दें|
•जीवन शैली सुधारे|
•पानी खूब पीते रहे और पौष्टिक आहार ले|
•तनाव से बचके रहे और योगाभ्यास जरूर करे|
 इन 10 में से 2-3 तो जरूर आजमाए| कोई न कोई पतले बालो को घना करने का नुस्खा जरूर अच्छे परिणाम देगा|

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें: पतले बालों को घना करें


Comments

Popular posts from this blog

बवासीर को ठीक करने के लिए घरेलु नुस्खे Home Remedies for Piles, Hemorrhoids